Sat. Nov 15th, 2025

आस्था बनाम प्रशासन: दुर्गा पंडाल स्थल पर बूथ निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य फिलहाल ठप

श्यामदेउरवा (महराजगंज),संवाददाता। ग्राम पंचायत हरपुर तिवारी में उस स्थान पर पुलिस प्रशासन द्वारा बूथ निर्माण का कार्य शुरू किया गया, जहां बीते करीब 50 वर्षों से दुर्गा जी का पंडाल स्थापित होता आ रहा है। जैसे ही प्रशासन ने वहां निर्माण कार्य की पहल की, स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सामूहिक रूप से इसका विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि न केवल धार्मिक परंपराओं से जुड़ी है बल्कि गांव की आस्था, संस्कृति और वार्षिक दुर्गा महोत्सव का मुख्य केंद्र भी है। यहां हर वर्ष भव्य दुर्गा पंडाल लगता है और आसपास के व्यापारी, श्रद्धालु और स्थानीय लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने न तो पंचायत से कोई राय ली और न ही ग्रामीणों को विश्वास में लिया। यह भूमि वर्षों से सार्वजनिक धार्मिक उपयोग में रही है, ऐसे में प्रशासन का वहां बूथ बनवाना गांव की भावनाओं के खिलाफ है।ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर प्रशासन ने इस भूमि से हटकर किसी वैकल्पिक स्थान पर निर्माण नहीं किया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक अपनी बात पहुँचाएंगे। वर्तमान में ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन ने पुलिस बूथ निर्माण का कार्य स्थगित कर दिया है। हालांकि आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण लगातार यह मांग कर रहे हैं कि दुर्गा पंडाल स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थायी सरकारी ढांचा न बने।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *