Tue. Feb 3rd, 2026

शमशान और छठ घाट से सटे पोखरे में कूड़ा डलवाने का आरोप, ग्राम प्रधान के खिलाफ भड़का आक्रोश

परतावल/महराजगंज। परतावल ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मीपुर भरगांवा में ग्राम सभा के पोखरे में गांव का कूड़ा-कचरा डलवाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान कमरुद्दीन द्वारा पोखरे में नियमित रूप से गांव का कचरा फेंकवाया जा रहा है। इस पोखरे के बगल में शमशान घाट स्थित है, जहां दाह संस्कार के बाद लोग स्नान करते हैं। इसके साथ ही तालाब पर छठ घाट भी बना हुआ है, जहां छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थल पर कचरा डलने से हिंदू समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। मामले को लेकर ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है और पोखरे में कचरा डालने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *