Tue. Mar 31st, 2026

आरके सनशाइन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों के कार्यक्रम ने बांधा शमा

महाराजगंज। आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर, महराजगंज में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पूरे धूमधाम से मनाया गया। नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी महराजगंज के विशाल प्रांगण में विगत 30 मार्च सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक बलराम भट्ट, नगर पालिका परिषद महाराजगंज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, एसोसिएट प्रोफेसर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज शांति शरण मिश्र, विज्ञान क्लब के जिला संयोजक एवं सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय, आत्माराम गुप्त, व्यापार मंडल महराजगंज के अध्यक्ष अनिल, बालाजी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक राजीव मद्धेशिया, विद्यालय के संरक्षक एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत पांडेय, सह जिला संघचालक भागवत सिंह, दुर्गेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलजीत सिंह, बृजेंद्र पटेल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, मृत्युंजय धामिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के मुख्य गेट पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा बैंड बजाकर स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपना-अपना स्थान ग्रहण करते हुए कार्यक्रम के शुरुआत की अनुमति दी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वीणा वादिनी वाग्देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माल्यार्पण कर पूजा अर्चन करते हुए गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य मंच का संचालन पंकज मौर्या के साथ-साथ विद्यालय के ही होनहार एवं मेधावी छात्र एवं छात्राओं क्रमशः हिमांगिनी सूर्या, सौम्या मिश्रा, अवनींद्र गुप्ता एवं नितिन मिश्रा ने किया।तत्पश्चात स्वागत गीत एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समूह नृत्य एवं एकल नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। सभी दर्शक बच्चों का ताली बजाकर हौसला बढ़ा रहे थे। उसके बाद बैक बेंचर्स मिक्स कॉमेडी और डांस ने सबको हंसने गुदगुदाने एवं खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक जयमंगल कनौजियाने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयास एवं विकास की सराहना करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यदि कोई भी बच्चा पूरे तन और मन से किसी कार्य के लिए प्रयास करें तो उसे सफल होने से कोई भी रोक नहीं सकता। विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय के इतिहास से संबंधित चीजों को बताते हुए विद्यालय परिवार के द्वारा इस सराहनी और खूबसूरत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जीवन का नीव बचपन होता है यदि बचपन में बच्चे अपने कार्य के प्रति ईमानदार और सजग हो जाए तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने अपने संबोधन में बच्चे और शिक्षक के कार्य प्रणाली के बारे में बताया कि अगर जीवन में सफल होना है तो अपने नींद चैन को त्याग कर केवल और केवल अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा। बीच-बीच में अन्य विशिष्ट अतिथियों का भाषण भी कराया गया जिसमें सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार का भी हौसला बढ़ाया साथ ही साथ बच्चों के कार्यक्रम की सराहना भी की और अपने जीवन में अध्ययन से संबंधित संघर्ष एवं अनुभव को बच्चों व अभिभावक के समक्ष साझा किए। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के जीवन से संबंधित बचपन से लेकर और वर्तमान समय की सफलता से संबंधित उनके ऑटोबायोग्राफी को बच्चों के द्वारा स्टेज पर गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी लोग भावुक होने पर मजबूर हो गए। छोटे-छोटे बच्चों का डांस खास कर लूंगी डांस पर सभी दर्शक झूम उठे। हॉरर डांस भी किया गया जो एक्शन के साथ प्रस्तुत किया गया। गरबा डांस, झूमर डांस,बुमरो डांस, शिव तांडव नृत्य भी लोगों को मोह लिया और पूरे मंच के आकर्षण का केंद्र भी रहा। सभी अभिभावक और बच्चे ,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का लुफ्त लेते हुए बच्चों को उनके कठिन परिश्रम के लिए अपने तरफ से पुरस्कार भी दिए जिससे बच्चों का मनोबल एवं हौसला ऊंचा रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं क्रमशः सलीम अली, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुचिंद्रम पटेल, रामानुज पटेल, समसुद्दीन, मोहम्मद तारिक, अरुण पटेल, प्रवीन, महेश, किरण मिश्रा, रजनी उपाध्याय, रुचिका, अनुष्का, शालेहा, ज्योति, श्वेता, अंशिका, सुनीता, तृप्ति, मनीता, पूनम आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *