Tue. Feb 3rd, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं। वे लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद उनका इलाज घर पर चल रहा था।धर्मेंद्र के निधन की खबर से देओल परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए नायक के किरदारों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उन्हें एक अमर स्थान दिलाया। धर्मेंद्र के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *