Wed. Feb 4th, 2026

श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के विशाल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

परतावल/महराजगंज।हिंदुत्व के जीते-जागते उदाहरण एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के भव्य जुलूस में सहभागिता कर धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय दिया। यह विशाल व भव्य रैली ग्राम सभा बसहिया खुर्द से प्रारंभ होकर बसहिया बुजुर्ग, पांच देवी होते हुए पुनः बसहिया खुर्द पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों, जयकारों और धार्मिक नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। देवी-देवताओं की झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। काशीनाथ सिंह की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं लोगों ने उन्हें हिंदुत्व और धर्म के सच्चे सेवक के रूप में सराहा।इस अवसर पर काशी नाथ सिंह ने देवी-देवताओं और धर्म को जीवन में सर्वोच्च स्थान बताते हुए कहा कि “देवी-देवताओं की कृपा से ही हम सभी का जीवन संचालित हो रहा है। धर्म और आस्था ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।” उनके वक्तव्य को उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ समर्थन दिया।महायज्ञ के इस पावन अवसर पर अखिलेश यादव, संजय जायसवाल, सोहन चौधरी, रमेश मोदनवाल, अर्जुन सिंह, सच्चिदानंद पटेल, जुगनू पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महायज्ञ और जुलूस को सामाजिक समरसता व धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा महायज्ञ की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *