Tue. Feb 3rd, 2026

लगातार तीसरे दिन काशीनाथ सिंह का सेवा अभियान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर पेश की मिसाल

परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अमवा एवं बलुआ में लगातार तीसरे दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने समाजसेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने विधवा महिलाओं, साधु-संतों, बुजुर्ग माता-पिता, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण कर मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही मेरा संकल्प है।” उनके इस कार्य से ग्रामीणों में खासा उत्साह और सराहना देखने को मिल
कार्यक्रम में संजय जयसवाल, लाल जी कनौजिया, सोहन चौधरी, शीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, ओसियर यादव, रामकृपाल पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने काशीनाथ सिंह के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीसरे दिन किया गया यह कंबल वितरण कार्यक्रम यह साबित करता है कि काशीनाथ सिंह केवल कहने में नहीं, बल्कि कर्म में भी समाजसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *