महराजगंज/परतावल। परतावल कस्बे में आयोजित सकल हिंदू समाज सम्मेलन के अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और आपसी एकता को मजबूत करना रहा।सम्मेलन के तहत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत पंचायत इंटर कॉलेज परिसर से हुई, जहां से सैकड़ों बाइक सवार अनुशासित तरीके से नगर और आसपास के क्षेत्रों में निकले।बाइक रैली पंचायत इंटर कॉलेज से परतावल चौक, गोरखपुर मार्ग होते हुए पिपरिया गांव पहुंची। इसके बाद रैली पनियरा मार्ग, परतावल चौक, महाराजगंज मार्ग, छातीराम नगर और परतावल बाजार पोस्ट ऑफिस से गुजरते हुए पुनः पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।यह रैली काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल रहे। आयोजन के माध्यम से समाज में एकजुटता और सामाजिक चेतना का संदेश देने का प्रयास किया गया।

