Sun. Apr 5th, 2026

तेज रफ्तार बोलेरो पलटी: महिला और बच्चे की मौत, 8 घायल

पथरा थाना क्षेत्र के झहरांव पुलिया के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर की खाई में पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 10 लोगों में से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर के ग्राम अमरहा से एक परिवार डुमरियागंज के बेदौला गांव में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

वाहन में सात वयस्कों के साथ दो छोटे बच्चे भी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और एक मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव पुलिया के पास हुआ, जहां बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *