Wed. Feb 4th, 2026

धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, चार लोग हिरासत में, धार्मिक साहित्य बरामद

महराजगंज। जिले में शुक्रवार देर रात धर्मांतरण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया, जबकि धार्मिक किताबें और प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।यह कार्रवाई पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव स्थित पांडेय टोला में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अंगद नामक व्यक्ति के घर पर कुछ बाहरी लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार से कुछ लोग गांव पहुंचे थे, जिनके ईसाई समाज से जुड़े होने की चर्चा स्थानीय स्तर पर होने लगी थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के घर में प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री बरामद की, जिसे साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस ने मौके पर मौजूद चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *