Wed. Feb 4th, 2026

सेमरा चंद्रौली में प्रधान सचिन सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा चंद्रौली में शनिवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान सचिन सिंह ने अपने निजी पैसे से असहाय, बुजुर्ग और जरू्रतमंद लोगों को शुक्रवार को 75 और शनिवार को 132 कम्बल बांटे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब और बुजुर्गों को राहत पहुंचाना था। कम्बल पाकर लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रधान सचिन सिंह ने बताया कि वरत्तमान में पड़ रही ठंड को देखते हुए यह छोटा सा सहयोग प्रदान किया गया है, ताकि गरीबों और बुज़ुग्गों को राहत मिल सके। उन्होंने सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। कम्बल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *