Tue. Apr 7th, 2026

महराजगंज में छठवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से मिला शव

महराजगंज। शहर में सोमवार दोपहर एक छठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। उसके पिता चंदन मूल रूप से पिपराइच के निवासी हैं और महराजगंज शहर स्थित सुंदरम मैरिज हॉल में चौकीदारी का काम करते हैं। छात्रा की मां एक निजी स्कूल में दाई के रूप में कार्यरत हैं, जहां लक्ष्मी पढ़ाई करती थी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि मामला संदिग्ध है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *