Mon. Sep 29th, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्या बोले चंपई सोरेन, 5 फरवरी को विश्वास मत करेंगे हासिल

रांची। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री रुप में आज अपना कामकाज संभाल लिया है। शपथग्रहण के बाद चंपई सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक ली। पहली कैबिनेट बैठक के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। हेमंत सोरेन हमारी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे। 

जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज झारखंड में एंट्री कर कर रही है। पश्चिम बंगाल से वे पाकुड़ में एंट्री करेंगे। जेएमएम के साथ कांग्रेस भी सरकार का हिस्सा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पांच फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगी। मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आलम ने बताया, ‘‘राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण पांच फरवरी को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन होगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।

चंपई सोरेन को यहां राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *