Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
अखिलेश यादव बोले- जनता ने BJP को कर दिया टाटा, क्योंकि हम मुफ्त में देंगे आटा-डाटा - Hind Abhiman Times, Newspaper
Wed. Aug 19th, 2026

अखिलेश यादव बोले- जनता ने BJP को कर दिया टाटा, क्योंकि हम मुफ्त में देंगे आटा-डाटा

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने बदायूं में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सपा प्रमुख ने महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में देश की जनता बीजेपी को टाटा (हटाने वाली) करने जा रही है क्योंकि हम जनता को मुफ्त में आटा-डाटा देंगे। रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कोविशील्ड वैक्सीन (covishield vaccine) को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह लोग संविधान के साथ-साथ हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी हो गई है कि पारले-जी बिस्किट का पैकेट भी छोटा हो गया है। अगर इनकी सरकार दोबारा बनी तो खाद भी पाउच में मिलेगी। अखिलेश ने दावा किया कि बदायूं से आदित्य यादव की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। अखिलेश ने मतदाताओं से इस जीत का आंकड़ा और अधिक बढ़ाने की अपील की। 

सपा मुखिया ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा- ‘जनता ने भाजपा को कर दिया टाटा, क्योंकि हम मुफ्त में देंगे आटा-डाटा.’ वहीं, शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को लेकर कहा कि आदित्य हमारे परिवार का सबसे छोटा बच्चा है। इसे हम सबने गोद में खिलाया है. यह सीट नेताजी की सीट रही है. इस बार आदित्य को भी बड़े अंतर से जीत दिलवाना।

Related Post