Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
अखिलेश यादव की जनसभा में फिर मची भगदड़, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज - Hind Abhiman Times, Newspaper
Thu. Aug 20th, 2026

अखिलेश यादव की जनसभा में फिर मची भगदड़, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

आजमगढ़। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान यहां भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि जनसभा में जमकर ईंट-पत्थर भी चले और समर्थकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी. इस दौरान खूब हंगामा हुआ।

बता दें कि लालगंज लोकसभा सीट से सपा की ओर से दरोगा प्रसाद चुनाव मैदान में हैं. वहीं बीजेपी ने नीलम सोनकर को उतारा है। मंगलवार को अखिलेश यादव उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेमा बाजार पहुंचे थे। जैसे ही मंच पर अखिलेश यादव पहुंचे, तुरंत सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और बैरीकेडिंग तोड़कर सपा मुखिया की ओर बढ़ने लगे।

बताया जा रहा है कि भीड़ की संख्या हजारों में थी. ऐसे में पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज करना लड़ा। पुलिस ने वहां मौजूद भगदड़ करने वालों पर लाठियां बरसाईं। बता दें कि इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान भी भगदड़ मची थी. यहां भी हालात बेकाबू हो गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *