Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
परतावल - विद्युत फाल्ट, लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से मिलेगा निजात - Hind Abhiman Times, Newspaper
Wed. Aug 19th, 2026

परतावल – विद्युत फाल्ट, लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से मिलेगा निजात

विद्युत उपकेंद्र का स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शिलान्यास

हरपुर तिवारी,महाराजगंज । परतावल विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा अंध्या में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। हरपुर क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की चर्चा विगत कई माह से चल रहा था किन्तु जमीन की उपलब्धता न होने के कारण नही हो पा रहा था, विभाग द्वारा जमीन की तलास जारी रहा अंतोगत्वा जमीन तलास खत्म हुई और अंधया ग्राम सभा की 50 डिसमिल जमीन प्राप्त हुई जिसमे नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होना है।आज स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा शिलान्यास किया गया जिससे क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्युत की सप्लाई मुख्य विद्युत केंद्र बैकुंठपुर(महाराजगंज) से अंधया उपकेंद्र तक आएगी। इस विद्युत उपकेंद्र का लाभ हरपुर और पनियरा फीडर के लगभग 18 से 20 गावों को मिलेगा। लगता है अब इस क्षेत्र की जनता को विद्युत फाल्ट, लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से निजात मिल जायेगा। यह विद्युत उपकेंद्र 50 डिसमिल जमीन में लगभग 50 लाख लागत से लगभग एक वर्ष की अवधि में तैयार होगा। सिविल का कार्य कार्यदाई संस्था त्रिपाठी ब्रदर्स द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विद्युत विभाग के एसडीओ वी०के०जायसवाल, राहुल शुक्ला, सिविल कार्य के एसडीओ संजय गौड़ व विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों में गुड्डू यादव, संजय मल, योगेंद्र पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, सुनील यादव, जाबिर खान,हरी यादव ,संजय प्रधान,रमाशंकर सिंह,रविद्र सिंह, नंदू दुबे, पवन यादव व अधिक संख्या में विभिन्न ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *