Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
चिउटहा-हेवती मार्ग पर मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी वाहन चोर को दबोचा - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

चिउटहा-हेवती मार्ग पर मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी वाहन चोर को दबोचा

महराजगंज। रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज पुलिस, स्वाट और एसओजी टीम ने कोठीभार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय वाहन चोर जितेंद्र साहनी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने चिउटहा-हेवती मार्ग पर घेराबंदी की। रोकने पर आरोपी ने फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सितंबर 2024 में वह 5 चोरी की बाइकों के साथ पकड़ा गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर सक्रिय हो गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *