Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
बिजली गिरने से किशुनपुर में तीन ट्रांसफॉर्मर फुंके, 12 गांव अंधेरे में डूबे18 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई, विभाग ने बदले फ्यूज - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

बिजली गिरने से किशुनपुर में तीन ट्रांसफॉर्मर फुंके, 12 गांव अंधेरे में डूबे18 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई, विभाग ने बदले फ्यूज

ठूठीबारी। शनिवार रात तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने किशुनपुर गांव में तबाही मचा दी। गांव में लगे दो 63 केवीए और एक 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए। वहीं, भगतपुरवां, खैरटवां, शीशगढ़, सीहाभार, ढुमठवा, पिपरहवां समेत 12 गांवों में ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने से बिजली गुल हो गई।

शनिवार रात से ही पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। बिजली विभाग की टीम रविवार सुबह से सप्लाई बहाल करने में जुटी रही और शाम करीब छह बजे सप्लाई चालू कराई गई।

अवर अभियंता रजनीश गोंड ने बताया कि किशुनपुर में जले तीनों ट्रांसफॉर्मरों को जल्द ही बदला जाएगा, ताकि गांव की बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *