Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, याद किये गये चाचा नेहरू - Hind Abhiman Times, Newspaper
Fri. Aug 14th, 2026

धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, याद किये गये चाचा नेहरू

महराजगंज। आर के सनशाइन एकेडमी आजाद नगर में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने बच्चों के विकास के लिए कई कदम उठाए थे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं जवाहरलाल नेहरू के समक्ष दीप प्रज्वलित करके तथा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात केक काटकर चाचा नेहरू के जन्मदिन को याद करते हुए नमन किया गया। उसके उपरांत फीता काटकर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता द्वारा खेल का शुभारंभ कराया गया विद्यालय में खेल प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में हाउस वाइज कराया गया जिसमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, स्पून रेस, सैक रेस तथा म्यूजिकल चेयर आदि शामिल रहा। प्रतियोगिता में कक्षा प्लेवे से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र एवं छात्राएं शामिल रहीं।जूनियर वर्ग के खेल सैक रेस बालिका वर्ग में उजमा को प्रथम, प्रज्ञा को द्वितीय तथा रूपांजलि को तृतीय स्थान, सैक रेस बालक वर्ग में दीपक को प्रथम, वंश को द्वितीय तथा अंश आनंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लेमन रेस बालिका वर्ग में आरुषि अग्रहरि को प्रथम, अनुष्का सोनी को द्वितीय तथा श्रेया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, लेमन रेस बालक वर्ग में राज प्रजापति को प्रथम, नितिन साहनी को द्वितीय तथा सत्यम मद्धेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में वैशाली को प्रथम, आद्या को द्वितीय तथा कीर्ति गुप्ता को तृतीय स्थान, म्यूजिकल चेयर के बालक वर्ग में सार्थक को प्रथम, शिवांश तिवारी को द्वितीय तथा अयूब खान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग के खेल के कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस विजेता एवं ब्लू हाउस उपविजेता घोषित हुआ, खो-खो बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता एवं ग्रीन हाउस उपविजेता घोषित हुआ, खो-खो बालक वर्ग में येलो हाउस विजेता एवं रेड हाउस उपविजेता घोषित किया गया। खबर लिखे जाने तक क्रिकेट प्रतियोगिता जारी था।प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों के बीच फल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने बच्चों को बताया कि भारत में बाल दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ 14 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ बच्चों के खेलने, गाने या गिफ्ट पाने का नहीं बल्कि उनके अधिकारों, शिक्षा, उज्जवल भविष्य की याद दिलाने का प्रतीक है। बाल दिवस हर उस मासूम मुस्कान का उत्सव है जो देश का आने वाला कल है।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *