Tue. Feb 3rd, 2026

महराजगंज में शुभम हीरो एजेंसी पर आयकर विभाग की सघन छापेमारी, दस्तावेजों की गहन जांच

महराजगंज। मंगलवार को महराजगंज शहर में उस समय हलचल तेज हो गई, जब आयकर विभाग की टीम ने शहर की शुभम हीरो एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई सुबह शुरू हुई और समाचार लिखे जाने तक दस घंटे से अधिक समय तक लगातार जारी रही।सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी एजेंसी के आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों, बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और कर संबंधी कागजातों की गहन जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम, फाइलें और डिजिटल डाटा को भी खंगाला जा रहा है।छापेमारी के दौरान सुरक्षा कारणों से एजेंसी का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया, जिससे बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। परिसर के भीतर जांच के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल पूरे मामले में गोपनीयता बरत रहे हैं और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स से जुड़ी संभावित अनियमितताओं की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी की सूचना फैलते ही जिले के व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच प्रक्रिया जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *