महराजगंज/परतावल। शारदीय नवरात्र की नवमी की रात परतावल चौक से लेकर परतावल बाजार तक मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ से बाजार में रौनक छाई रही। वहीं, विभिन्न स्थानों पर सजाए गए आकर्षक दुर्गा पंडालों ने लोगों का मन मोह लिया।मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परतावल से परतावल बाजार जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और मेले के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्यामदेउरवा पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ और यातायात पर निगरानी रखी। नवमी की रात मेले में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

