बभनौली में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध पटाखों की खेप बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बरामद पटाखे 20 बोरियों, तीन झोलों और एक गत्ते में रखे हुए थे।पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बभनौली गांव में छापा मारा।छापेमारी के दौरान राघवेंद्र सिंह पुत्र कुन्हार सिंह के कमरे से विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए। मौके से सोनू चौबे पुत्र नगिना चौबे को हिरासत में लिया गया। वह गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बरवा बाबू गांव का निवासी है।कार्रवाई में परतावल चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी और तहसील प्रशासन के कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 289/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *