महराजगंज। श्यामदेउरवां मुख्य चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामपुर चकिया निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी, पत्नी विश्वकर्मा शमा, गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों के अनुसार, महराजगंज की दिशा से आ रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे दंपति पर चढ़ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुँची।घायल सुनीता देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल जेसीबी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

