Wed. May 6th, 2026

शीतलहर के बीच डीएम का रात्री निरीक्षण: अलाव, रैन बसेरे और अस्पताल सुविधाओं की की जांच

महराजगंज। महराजगंज में शीतलहर तेज़ होने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। बुधवार देर रात जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शहर के विभिन्न हिस्सों का औचक दौरा कर ठंड से बचाव के प्रबंधों की स्थिति की समीक्षा की।सबसे पहले डीएम शर्मा ने शहर में जल रहे अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर अलाव की कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।इसके उपरांत जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं को संतोषजनक बताया। अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरे की भी उन्होंने गहन जांच की और वहां ठहरे लोगों से सुविधाओं की गुणवत्ता जानी।निरीक्षण के दौरान डीएम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो। रैन बसेरों में कंबल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएँ हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस रात्री निरीक्षण में ईओ आलोक मिश्रा व सीएमएस भी जिलाधिकारी के साथ मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *