Sat. Nov 15th, 2025

चार दरिंदों ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद ईंट भट्ठे के पास फेंका

बरहज। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में दरिंदगी की हदें पार करते हुए चार की संख्या में आए लोगों ने एक बगीचे से एम महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद महिला करीब दो घंटे बाद एक ईंट भट्ठे के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। आरोपी कार्यक्रम में आए थे। जहां से महिला को अगवा कर लिए।
क्षेत्र के एक बगीचे में सोमवार शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी लोग डीजे पर थिरकते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच चार लोग मौका देखकर महिला को उठा ले गए। जहां सभी ने एक ईंट भट्ठा स्थित पथेरी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला सात बजे अचानक गायब हुई और काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद पथेरी में मिली। बदहवास महिला होश में आई तो उसने डाॅयल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची।
जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में उसके पति और बच्चे बदहवास हैं।
हालांकि, मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *