Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
मकान का ताला तोड कर जेवरात चोरी, चोरों का हौसला बुलंद - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

मकान का ताला तोड कर जेवरात चोरी, चोरों का हौसला बुलंद

गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह टीचर कालोनी निवासीनी चंदा पाठक पत्नी भूपेंद्र पाठक कहीं बाहर गया था कि खाली मकान देख कर चोरों ने मकान का ताला तोड कर जेवरात चोरों ने चोरी कर लिया हैं। जब मकान मालिक गुरुवार को घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा है। जिसपर मकान की मालकिन चंदा पाठक ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस तहरीर लेकर इस मामले जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।
यह मामला नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह टीचर कालोनी निवासीनी चंदा पाठक ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है।कि मैं और मेरा परिवार रिस्तेदार के यहां चलें गए थे कि बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड कर एक जोड़ी पायल,एक जोड़ी कंगन,दो चेन,एक डिजिटल कैमरा,एक अंगूठी चोरों ने चोरी कर लिया हैं।इस मामले में पीड़िता ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी हैं। और स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *