मनोरंजन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपना 35वां जन्मदिन इस साल शूटिंग सेट पर सेलिब्रेट किया। वे अपनी आगामी फिल्म नागजिला की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन इसके बावजूद उनका वर्किंग बर्थडे काफी यादगार बन गया। सेट से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जन्मदिन पर जहां फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेजीं, वहीं कार्तिक दिनभर शूट में जुटे रहे। इस बीच फिल्म की टीम ने उनके लिए सरप्राइज सेलिब्रेशन रखा। सामने आए क्लिप्स में कार्तिक भोजपुरी गानों की धुन पर मस्ती में डांस करते दिख रहे हैं। सेट पर मौजूद टीम के सदस्य भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए, जिससे माहौल कुछ देर के लिए पार्टी जैसा हो गया।
फैंस सोशल मीडिया पर उनकी एनर्जी और बिना किसी स्टार अटिट्यूड के मज़ेदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें रियल एंटरटेनर कहा।
कार्तिक इस समय निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म नागजिला की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट खास इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पहले कार्तिक और करण जौहर के बीच एक फिल्म को लेकर मतभेद की खबरें सामने आई थीं।

