परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को PIC गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत नजर आया। विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश मद्धेशिया चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत परतावल एवं मुख्य आयोजक युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य के संयुक्त नेतृत्व में किया जा रहा है। समिति के सचिव अजय कुमार सैनी द्वारा खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फुटबॉल पर किक मारकर उद्घाटन किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
यूनाइटेड क्लब सिवान और जम्मू-कश्मीर की टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त होने के बाद आयोजन समिति के निर्णय पर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा। पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बेहतरीन संयम और कौशल का परिचय देते हुए यूनाइटेड क्लब सिवान को पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कीया, वहीं दूसरा मुकाबला छपरा और बूटवल के बीच खेला गया जिसमें छपरा ने विजय दर्ज किया।
रेफरी कि अहम भूमिका रमतुल्लाह अहमद द्वारा किया गया। उनके साथ सह-निर्णायक हीरा लाल निषाद, तुलसी कुमार गौतम, आबिद अहमद एवं धर्मनाथ यादव ने निष्पक्ष निर्णयों से खेल को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
वहीं कमेंट्री के माध्यम से सतीश बाबा, नबी आलम, अजीत श्रीवास्तव एवं आशीष गुप्ता ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया, जिससे दर्शक पूरे समय मैदान से जुड़े रहे।
उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, घुघली चेयरमैन संतोष जायसवाल, घुघली ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, महराजगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे, तिलकधारी मद्धेशिया, जनार्दन चौरसिया, छबीनाथ मद्धेशिया, द्वारिका वर्मा, आदित्य दुबे, महेंद्र यादव, आलोक उपाध्याय, नागेश कसौधन, अविनाश रावत, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, राममिलन गुप्ता एवं विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

