महराजगंज। जनपद के अनूप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनूप चौधरी का 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। एक छोटे कोचिंग सेंटर से विद्यालय की स्थापना तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, शिक्षक, छात्र, अभिभावक तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग अस्पताल और उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।दिवंगत अनूप चौधरी का अंतिम संस्कार कैंपियरगंज स्थित कमौनी घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
अनूप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनूप चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक

