Wed. Feb 4th, 2026

सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव, पुलिस-प्रशासन में खलबली

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। घटना को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटनास्थल पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कराई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आवास के कर्मचारियों ने जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को जानकारी दी। इसके बाद जिला जज, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे गए।

बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *