previous arrow
next arrow
असिस्टेंट प्रोफेसर ने बुलाकर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध’, BA फाइनल की छात्रा ने लगाया रेप का आरोप - Hind Abhiman Times, Newspaper

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बुलाकर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध’, BA फाइनल की छात्रा ने लगाया रेप का आरोप

प्रयागराज। बीए फाइनल की एक छात्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप गलाया है। पीड़िता ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने मुझे बुलाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. छात्रा ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

इविवि में शनिवार को प्राचीन इतिहास विभाग के एक असिटेंट प्रोफेसर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. डरी और सहमी छात्रा ने असिटेंट प्रोफेसर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में पढ़ने वाली बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

छात्रा ने तहरीर में लिखा है कि प्रोफेसर अजय कुमार ने उसे द्वितीय वर्ष के समय ही प्रेम प्रस्ताव दिया था. जिसके बाद उस प्रस्ताव को इंकार करने पर फोन कर परेशान करना शुरु कर दिया था. अजय कुमार ने खुद को कैंसर का मरीज बताकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था। मुझे बुलाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *