महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, शिवशरणप्पा जीएन होंगे नए जिलाधिकारी - Hind Abhiman Times, Newspaper

महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, शिवशरणप्पा जीएन होंगे नए जिलाधिकारी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले के तहत महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।वहीं, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के इस आदेश के बाद महराजगंज के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।

गौरव सिंह सोगरवाल के कार्यकाल के बाद अब शिवशरणप्पा जीएन महराजगंज की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने जिले में विकास योजनाओं को गति देने, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।शासन स्तर पर हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *