Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
शांति व्यवस्था भंग करने पर 9 युवक गिरफ्तार, न्यायालय को सौंपा गया - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

शांति व्यवस्था भंग करने पर 9 युवक गिरफ्तार, न्यायालय को सौंपा गया

परतावल/महराजगंज, 27 सितम्बर। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में शनिवार को कहासुनी के बाद हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 9 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार युवकों में अकटहवा गांव के आदित्य शर्मा, सचिन शर्मा, शिवम सिंह और युवराज पाल शामिल हैं। वहीं बरियारवा गांव से अक्षय विश्वकर्मा, मनीष राजभर, राहुल साहनी, शिवम साहनी और राज साहनी को पकड़ा गया। इनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सारिका सिंह व उनकी टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि विवाद बढ़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *