Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
चोरी का 50 लीटर डीजल बरामद - Hind Abhiman Times, Newspaper
Sat. Aug 22nd, 2026

चोरी का 50 लीटर डीजल बरामद

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 711/2023 धारा 379 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शेष नाथ चौहान पुत्र रामविशुन चौहान निवासी सोनवरसा बड़का टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को चोरी के 50 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
शेष नाथ चौहान पुत्र रामविशुन चौहान निवासी सोनवरसा बड़का टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 711/2023 धारा 379,411 भा0द0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

बरामदगी-
चोरी का 50 लीटर डीजल बरामद

गिरफ्तारी की टीम-

  1. उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
  2. का0 धीरेन्द्र सिंह यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
  3. का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *