Sat. Oct 10th, 2026

गोरखपुर-महराजगंज समेत कई जिलों में बढ़ी सख्ती, विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को समर्थन देने और उसमें शामिल होने जा रहे विपक्षी दलों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों पर शुक्रवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में पुलिस ने कार्रवाई की।

महराजगंज में कांग्रेस नेता और युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष रामअशीष को हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं, कुशीनगर में यूथ कांग्रेस के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित सिंह को हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा गया। उधर, देवरिया में रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की जांच की गई, जबकि संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में भी पुलिस अलर्ट रही। दिल्ली जाने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ाई गई। देवरिया के जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि भटनी और देवरिया स्टेशन पर दिल्ली जाने के संबंध में ट्रेनों में जांच की गई है। पुलिस सतर्कता बरत रही है। संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में भी पुलिस अलर्ट रही। इन जिलों में दिल्ली जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *