Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
पौधे लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

पौधे लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सोनौली/महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभासद प्रतिनिधि विजय कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व मे 22 वीं वाहिनी सोनौली के एस. एस.बी. इंस्पेक्टर जैनता घोष, हेड कांस्टेबल देशराज, हेड कांस्टेबल रतन राय,व दर्जनों जवानों के साथ आज वार्ड नंबर 3 शास्त्रीनगर के कम्पोजिट 1-8 विद्यालय नौनिया पर सोनौली एस.एस.बी कैंप के द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्य किया गया I
जिसमें कैंप के जवानों सहित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि हम पेड़ को सुरक्षित करते हुए देखभाल करेंगे जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे और हम लोगों का जीवन स्वस्थ और सुखमय हो मौके पर उपस्थित महादेव सिंह, खलील भाई, मोहम्मद हमीद, शैलेंद्र सिंह, मकबूल भाई, रामवृक्षसिंह, संत लाल यादव, विद्या यादव, कुसुम रसोईया, व पास पड़ोस के महिलाएं बच्चे इत्यादि बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *