Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जूटे विभिन्न प्रांतो के पदाधिकारी - Hind Abhiman Times, Newspaper
Wed. Aug 19th, 2026

भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जूटे विभिन्न प्रांतो के पदाधिकारी

महराजगंज। सूरत के डायमंड हाल में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का 9 वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमे विभिन्न प्रांतों के केन्द्रीय एवं राज्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह जी ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुये। संगठन के महत्व और कार्य शैली, एवम संगठन को मजबूत करने तथा सभी पधाधिकारी, कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य करने के साथ भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी ने सबको मिलजुल कर कार्य करने पर जोर देते हुये अधिवेशन में आयें सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष रत्नेश पांडेय ने कहा देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी है। संगठन का उद्देश्य है समाज व देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है जिसको लेकर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। संचालन आर. एन. सिंह ने किया। कार्यक्रम को जितेंद्र दत्त पाण्डेय (पूर्वांचल अध्यक्ष) राकेश तिवारी, (जिला प्रभारी), पीएस. गौरी आदि ने संबोधित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *