Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
महाराजगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों पर एक्शन - Hind Abhiman Times, Newspaper
Wed. Aug 19th, 2026

महाराजगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों पर एक्शन

महाराजगंज में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा और लक्ष्मीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनमें एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

डॉ. शुक्ला ने इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें दो दिन के भीतर अपना जवाब सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, डॉ. शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का भी औचक निरीक्षण किया, जहां लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए लैब टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोक दिया और डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *