Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
कांग्रेसियों का प्रदर्शन: प्रदीप जैन पर दर्ज झूठा केस वापस लेने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

कांग्रेसियों का प्रदर्शन: प्रदीप जैन पर दर्ज झूठा केस वापस लेने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर दर्ज किए गए झूठे मामले को वापस लेने की मांग को लेकर एकजुट हो गए। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की उपज नहीं खरीद रही है और जब किसान अपनी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि झांसी में मूंगफली न खरीदने से परेशान किसान अपनी उपज लेकर सीधे मंडी में पहुंचे, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद किसान डीएम से मिलने गए और अपनी समस्याएं बताईं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किसानों के साथ डीएम से मिलने का प्रयास किया, जिसके बाद एसडीएम को उपज बिक्री के लिए निर्देशित किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के बाद भी पुलिस ने एक होमगार्ड की तहरीर पर प्रदीप जैन और 50 अज्ञात किसानों के खिलाफ उत्पात मचाने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *