Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
"5 वर्षों की यात्रा: गाँव की आवाज़ से जन-जन तक" - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

“5 वर्षों की यात्रा: गाँव की आवाज़ से जन-जन तक”

आज से ठीक पाँच वर्ष पूर्व, एक छोटे से गाँव में तीन लोगों ने एक बड़े सपने को आकार देना शुरू किया था। मैं, श्री हौसलापति त्रिपाठी और श्री महबूब अली—हम तीनों ने मिलकर “हिंद अभिमान टाइम्स” नामक दैनिक समाचार पत्र की नींव रखी थी।

वह दिन हमारे जीवन का सबसे ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन था। जब पहले संस्करण की प्रति हमारे हाथों में थी, तो मन गर्व, खुशी और उम्मीदों से भर गया था। आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी, समाज की उपेक्षा—इन सबके बावजूद हम डटे रहे, क्योंकि यह सिर्फ अख़बार नहीं था, यह हमारे गाँव की आवाज़ था, दबे-कुचले लोगों की उम्मीद थी, और सच्चाई की मशाल थी।

इन पाँच वर्षों में न जाने कितनी चुनौतियाँ आईं, कई साथी रास्ते में छूटे, पर हमारी कलम और हमारे हौसले कभी नहीं थके। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो गर्व होता है कि हमने पत्रकारिता को मिशन बनाकर जिया, और गाँव से लेकर जिले तक एक पहचान बनाई।

यह सफलता आप सभी पाठकों, शुभचिंतकों और उन सहयोगियों की है, जिन्होंने हम पर विश्वास किया।
हिंद अभिमान टाइम्स आज भी उसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है—सच्ची पत्रकारिता, गाँव की आवाज़ और जनहित की निडर अभिव्यक्ति।

आपका
राजन पटेल
संस्थापक/संपादक
हिंद अभिमान टाइम्स
“गाँव से जन-जन तक”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *