Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
नगर पंचायत परतावल में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस एवं द्रुत कार्य बल का फ्लैग मार्च - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

नगर पंचायत परतावल में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस एवं द्रुत कार्य बल का फ्लैग मार्च

परतावल (महराजगंज)। आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र श्यामदेउरवा पुलिस एवं द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर पंचायत परतावल में कड़ी धूप के बीच फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से किया गया।फ्लैग मार्च की शुरुआत परतावल से हुई, जो पनियरा रोड होते हुए ग्राम पंचायत पिपरियां की बड़ी मस्जिद तक पहुँचा। इसके बाद परतावल-महराजगंज रोड स्थित पुलिस चौकी तक मार्च किया गया।

पूरे मार्ग में पुलिस का यह काफिला अनुशासित ढंग से चला और लोगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का संदेश दिया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। उनके साथ परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, एसआई अंकित चौरसिया, हेड कॉन्स्टेबल रमेश प्रसाद, कॉन्स्टेबल विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *