Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
आर के इंटरमीडिएट कॉलेज - मिशन शक्ति के तहत छात्राओ को किया गया जागरूक - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – मिशन शक्ति के तहत छात्राओ को किया गया जागरूक

हरपुर तिवारी/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक में श्यामदेरवा थाना के उपनिरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षका शारिका सिंह अपने टीम के साथ छात्राओ महिला अपराध के प्रति व महिला घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया, इस क्रम में उपनिरीक्षका ने छात्राओ से सीधे संवाद किया और उनकी सुरक्षा के प्रति सदैव उत्तर प्रदेश पुलिस तत्पर है का विश्वास दिलाया। उन्होंने छात्राओ को सदैव निर्भीक और सशक्त रहने अपनी बात को अपने जिम्मेदारो से साझा करने और जरूरत पड़ने पर हेल्प के लिए 1090, 112 , 1091,1098, 181 और राष्ट्रीय महिला आयोग(NCW) 7827170170 नम्बर डायल करें, जिस पर पुलिस,चिकित्सा व अन्य समस्याओ का त्वरित समाधान होगा। यह बहुत ही उपयोगी नम्बर है आप इसका उपयोग करे और सबको शेयर करे। साथ ही छात्राओ को साइबर क्राइम के बारे में भी बताया और अपने अभिभावकों के सम्मान को कभी आघात न पहुंचाने की सलाह दी। इस अवसर पर थाने की पूरी टीम उपस्थित रही। प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने भी छात्राओ को अपने सुरक्षा के प्रति जागरूक रहे और अपने परिवार को भी जागरूक करे। विद्यालय के अध्यापको में दीपक कुमार, जितेंद्र गौंड, इनामुल्ला खान, महबूब अली,जहांउल्ला,राजेश्वर पटेल,अध्यापिकाओ में रजनी कसौधन, सोनम, नाजरा, संध्या, सरवर, हुमैरा आदि उपस्थित रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *