परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।बैठक में पुलिसकर्मियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर थानाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, राजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, अनिकेत सिंह, अश्वनी कुमार, शिवानंद, अक्षय सिंह तथा महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

