Fri. Oct 23rd, 2026

यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार आज खत्म, BJP-SP ने झोंकी ताकत! 23 को वोटिंग और 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार आज खत्म, BJP-SP ने झोंकी ताकत! 23 को वोटिंग और 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

यूपी में एमएलसी चुनाव का प्रचार आज (बुधवार को) थम गया है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर शिक्षक और स्नातक खंड के MLC चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन 11 सीटों पर होने हैं MLC चुनाव
बता दें कि एमएलसी की 11 सीटों में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं। स्नातक में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक की सीटें हैं। इसी तरह शिक्षक के लिए लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की सीटें शामिल हैं। इस तरह ये यूपी के 75 जिलों को कवर करेंगी।
BJP और सपा ने MLC चुनाव में लगाई पूरी ताकत
MLC चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, मिर्जापुर और बरेली समेत सभी 11 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए सभा की है। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और सरकार के मंत्री व बीजेपी विधायकों ने चुनाव में पूरी ताकत लगा रखी है।
पिछले चुनाव में 6 सीटें जीती थी सपा
गौरतलब है कि पिछले MLC चुनावों में इन 11 सीटों में सपा ने 6 और बीजेपी ने पांच सीट जीती थीं। इन चुनाव में केवल पंजीकृत और पात्र शिक्षक व ग्रेजुएट ही वोट कर सकते हैं। इस तरह ये विधानसभा चुनाव से खासे अलग हैं। लेकिन ये चुनाव यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले हो रहे हैं इसलिए ये काफी अहम माने जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *