Thu. Mar 26th, 2026

महराजगंज में पेट्रोल संकट, टंकियों पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों में अफरा-तफरी

0-0x0-0-0#

महराजगंज। महराजगंज जिले के परतावल, शिकारपुर, निचलौल, हरपुर, पनियरा समेत कई क्षेत्रों में पेट्रोल संकट की खबरों के बीच पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात यह हैं कि सुबह से ही वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही लोग घबराकर बड़ी मात्रा में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया और कई पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए।शिकारपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर देखने को मिली, जहां कुछ पंपों पर सप्लाई न पहुंचने के कारण लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं निचलौल और पनियरा में भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क तक जाम जैसी स्थिति बन गई। कई स्थानों पर लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर पेट्रोल की किल्लत के कारण एक वाहन को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं।हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं।फिलहाल, पेट्रोल पंपों पर भीड़ को नियंत्रित करने और आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास जारी हैं, लेकिन लोगों की चिंता और जल्दबाजी के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *