Fri. Mar 27th, 2026

होम डिलीवरी के दौरान गैस सिलेंडर चोरी, कर्मचारी से दो सिलेंडर लेकर फरार हुए मनबढ़

महराजगंज। परतावल क्षेत्र के लखिमा गांव में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, राज गैस सर्विस का एक कर्मचारी लखिमा गांव में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने पहुंचा था। उसी दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भारी भीड़ और क्षेत्र में फैली अव्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ मनबढ़ युवक मौके पर पहुंचे और कर्मचारी के पास मौजूद दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित कर्मचारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही है।बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में पेट्रोल संकट की अफवाहों के चलते पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।फिलहाल, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *