Sat. Mar 28th, 2026

परतावल ब्लॉक में बड़ा खुलासा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सामान के साथ भागता दिखा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, वीडियो वायरल

रिपोर्ट:- राजन पटेल, महराजगंज/परतावल। महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत नवविवाहित जोड़ों को वितरित किए जाने वाले सामान को लेकर एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जब नवविवाहित जोड़ों को सरकारी सहायता सामग्री वितरित की जा रही थी, तभी संबंधित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कथित रूप से कुछ सामान लेकर मौके से निकलने लगे। इस दौरान मौजूद ठेकेदार को जब संदेह हुआ, तो उसने अधिकारी का पीछा किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी तेजी से सामान लेकर जाते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे से ठेकेदार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद नवविवाहित जोड़ों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।इस संबंध में अभी तक संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश देने की बात कही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *