महराजगंज। जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, अवस्थी इससे पूर्व गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात थे। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए अच्छी पहचान बनाई है।
वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें रामपुर जनपद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नए एसपी से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव के बल पर अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।

