परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर छातीराम-कप्तानगंज मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, जबकि डंपर चालक घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परतावल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परतावल भेजा।चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एसआई शुभम चौबे सहित कांस्टेबल विकास यादव, राजू यादव, संतोष प्रजापति और समीउल्लाह खान मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/share/r/19k7JX7CLe

