Fri. Oct 23rd, 2026

महत्वपूर्ण अपडेट: श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा

महत्वपूर्ण अपडेट: श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा

लखनऊ में शिवा शर्मा मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश से पुलिस टीम ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की. इस मौके पर वो हर सवाल पर एक ही जवाब देती रही कि मेरे वकील से बात करिए. पुलिस ने पूछताछ के बाद सिविल अस्पताल में तीनों का मेडिकल करवाया और आज (22 अक्टूबर) शाम को करीब 5:30 बजे तीनों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने करीब पांच घंटे की पूछताछ में श्रद्धा से 20 से ज्यादा सवाल किए. लेकिन उसने ज्यादातर सवालों पर चुप्पी साधे रखी. पुलिस के सवालों के जवाब में श्रद्धा बार-बार खुद को बेगुनाह बताती रही. 9 तारीख को क्या हुआ था? पुलिस ने पूछताछ के दौरान श्रद्धा से 9 तारीख की शाम हुई घटना के बारे में सवाल किया गया. पुलिस ने पूछा कि उस शाम फ्लैट में क्या हुआ था और घटना के बाद वहां कौन-कौन मौजूद था. इन सवालों पर श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया. उसके साथ रश्मि और दानिश भी खामोश रहे. जांच टीम ने यह भी जानने की कोशिश की कि घटना के बाद श्रद्धा नेपाल कैसे पहुंची.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *