महराजगंज। राजकीय फल संरक्षण केंद्र महराजगंज में ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मासिक बेकरी एवं पाक कला (कुकरी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दिनांक 02 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक संचालित होने वाले एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री रफीउल्लाह, पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से 30 प्रशिक्षणार्थियों को बेकरी एवं पाक कला से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बैग, पेन, पैड एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद, मिठाईलाल, शिवानंद, खालिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन केंद्र प्रभारी श्री राजकिशोर सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है।

